Friday, October 25

किसान मोर्चा की कमिटी काफी सशक्त और मजबूत:प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

किसान मोर्चा की जिला कमेटी काफी सशक्त और मजबूत=डॉक्टर अनिल सिन्हा

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल की जिला कमेटी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के अनुमोदन के बाद संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह की अध्यक्षता में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम काफी सशक्त और मजबूत है।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।आज के किसान मोर्चा की जिला टीम में महामंत्री के पद पर नितेश पटेल और कन्हैया कुमार कर्ण को स्थान मिली। वहीं उपाध्यक्ष में आनंद कुमार ओझा, सत्यम कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह चुनचुन, विनोद कुमार कुशवाहा,जिला मंत्री पद पर बलराम सिंह, नारायण प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, सरवन कुशवाहा और ललन सिंह,प्रवक्ता पद पर रवि गुप्ता तो वहीं आईटी सेल पर विकास पांडेय , सह आईटी सेल में प्रतीक साहनी,सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश प्रसाद गुप्ता ,सह मीडिया प्रभारी विद्या सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकिशोर सिंह, कार्यालय मंत्री राज साहब मिश्रा और कोषाध्यक्ष के पद पर किशोर गुप्ता का चयन किया गया। आज के इस घोषणा में उपस्थित मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल के महामंत्री गणेश यादव, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर ठाकुर, डॉ प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष संजीव सागर मंडल महामंत्री महेश जी सहित भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने सबको बधाई दी। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के इस नई कार्यकारिणी टीम से भारतीय जनता पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और यह संगठन जिला बिहार में शीर्ष स्थान कायम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!