Saturday, September 21

भूमि विवाद हल को ले कर रक्सौल थाना में लगाया गया जनता दरबार,दो मामलो का हुआ निपटारा

रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें कुल सात आवेदन में दो मामलो का निपटारा हुआ।थानाध्यक्ष अजय कुमार व अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल के द्वारा भूमि विवाद निपटारे के लिए उक्त जनता दरबार लगाया गया। बता दे कि कि राज्य में बढ़ रहे जमीनी विवाद और उनके निराकरण में हो रहे देरी को देखते हुए थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। जिसके तहत इस शनिवार को लगाए गए जनता दरबार में कुल 7 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें जमीनी विवाद मामले में स्थानीय अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल व इंस्पेक्टर अजय कुमार दोनों ने संयुक्त रूप से दो मामले को तत्काल निपटारा कर दिया। मौके पर सीआई बिनोद कुमार, विजय कुमार गिरी, बली पटेल  , बीरेंद्र प्रसाद,

श्याम बिहारी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!