रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब-जब देश पर विपत्ति आई है ,उसके कोप का भाजन किसान को ही होना पड़ता है। लेकिन यह भी सत्य है कि उस गंभीर परिस्थिति में भी किसान ही सबसे आगे मदद को तैयार रहता है। इस लिए अपने भारत देश के सबसे बढ़िया मददगार अगर कोई है तो वह किसान है।प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष सिंह ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, सांगठनिक जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह के दिशा निर्देशानुसार किसान मोर्चा की टीम राहत कार्यों में तत्पर हो चुकी है ।और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है और अपने आसपास के जरूरतमंदों के बीच राहत कार्यों को तीव्र गति से चलाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किसान मोर्चा के पदाधिकारी कन्हैया कुमार करण, नितेश पटेल, दीपेश प्रसाद, आनंद कुमार ओझा, रवि गुप्ता, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।साथी जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री राहत केयर में सहयोग राशि डलवाने का आग्रह किए।जिला अध्यक्ष आरविंद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी सूखा भोजन का वितरण मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए पूरे जिले में कर रहे हैं। अपने विज्ञप्ति में उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी को अंबेडकर जयंती मनाने का आह्वान किए हैं। और अपने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करने का पूरा प्रयास करें।