Sunday, September 22

बिहार भाजपा कमिटी का विस्तार:डॉ0 प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा बने शिक्षक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक!

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने रक्सौल के भाजपा नेता , पर्यावरणविद एवं सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा को शिक्षक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। उक्त जानकारी डॉ0 जायसवाल ने अपनी प्रदेश कमिटी की घोषणा के द्वारा दी है। प्रो0 सिन्हा शिक्षक नेता के साथ बिहार विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता रहे हैं।

इस बाबत भाजपा के रक्सौल जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि प्रो0 सिन्हा को प्रदेश की जिम्मेवारी मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज तक रक्सौल के किसी कार्यकर्ता को पहली बार बिहार प्रदेश स्तर पर जिम्मेवारी दी गई है।भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने प्रदेश अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा है कि प्रो0 सिन्हा इस क्षेत्र में एक उदाहरण पेश करेंगे। डॉ सिन्हा को बधाई देने वालों में संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह वर्तमान जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ,प्रदीप सर्राफ,अशोक पांडे और पटेल नागेंद्र पटेल, जितेंद्र कुशवाहा, राज किशोर राय भगत जी, संजय पटेल, पिंटू गिरी ,चंदन कुशवाहा, बच्चा कुशवाहा, रिंकू श्रीवास्तव, परवेज आलम ,सुरेश कुमार ,बबलू सिंह, राजू गुप्ता ,मनोज शर्मा ,उदय सिंह, बच्चा गिरी, अरविंद गुप्ता ,अरविंद कुमार सिंह, मदन पटेल ,विजय कुशवाहा, विनोद सिंह, अरुण गुप्ता आदि ने डॉ सिन्हा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!