Tuesday, October 8

विहिप का 57वां स्थापना दिवस मना,राष्ट्र विरोधी गतिविधि के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प

रक्सौल ।( vor desk )।
विश्व हिन्दू परिषद् ने रक्सौल के कनना मे संगठन का 57 वां स्थापना दिवस समारोह के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन रक्सौल सांगठनिक जिला के संयोजक रोहन सिंह ने किया।
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव (अधिवकता) ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 मे मुम्बई के संदिपनी आश्रम मे चालिस पंथो के मार्ग दर्शको की उपस्थिति मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदा शिव गोलवलकर श्री गुरू जी ने किया था। इन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् एक सामाजिक, धार्मिक, गैर राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो सेवा क्षेत्र मे विश्व का सबसे बडा संगठन है। उन्होंने बताया कि एक लाख़ एकल विधालयो के साथ विश्व के पचास देशो मे सेवा कार्य चल रहा है। महिलाओं के बीच सीलाई केन्द्र, छात्र छात्राओं के बीच निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था, बच्चो मे संस्कार केन्द्र स्थायी तौर पर चलाया जाता है। बाढ, भूकम्प ,प्राकृतिक विपदा ,कोरोना काल इत्यादि जैसे संकटो मे सबसे आगे रहना वाला संगठन है। इन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण, आंदोलन से लेकर राम सेतू अमर नाथ श्राईन बोर्ड तक बचाने , लव जेहाद, गो हत्या, धर्मांतरण के विरूद्ध आंदोलन अनवरत् चलाता है। भारत माता की सुरक्षा, हिन्दू संस्कृति की रक्षा हिन्दुत्व की रक्षा इत्यादि के लिए अनवरत आंदोलन खड़ा करने वाला संगठन है। कनना मे ईसाईयों का धर्मांतरण कार्य तेजी से चल रहा है । यदि अविलब इस गांव और एक स्थानीय अस्पताल द्वारा धर्मांतरण नही रूका तो बजरंग दल आंदोलन करेगा।
मौके पर रक्सौल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह और जिला उपाधयक्ष रौशन झा ने भी सम्बोधित किया और कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के तहत संपूर्ण हिन्दू एक हैं। इसका कल्पना करता है हम सभी हिन्दू एक है। हममे कोई ऊंचा नीचा नही है। इनलोगो ने कहा जाति पंथ अनेक है ।फिर भी हिन्दू एक है। इनलोगो ने कहा कि सीमावर्ती इलाके मे रोहिगिया और बंगलादेशी घूसपैठ हो रहा है ।प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ।जेहादी आक्रमण बढ रहा है। इसलिए सभी को तुष्टीकरण छोड़कर देश के एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

मौके पर जिला सह मंत्री नवल किशोर गुप्ता, पवन गुप्ता अजित पांडे , उपेंद्र कुमार ठाकूर, पवन कुशवाहा सुदिष्ट गुप्ता ,संदेश कुमार अनहोती साह ,विकास कुमार, रविश चौबे ,कमलेश शर्मा, भागीरथ महतो ,पथल राम, वंशी राम , मुन्ना राम, शिवनारायण राम इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन बजरंगदल के जिला संयोजक रोहन सिंह ने किया और कहा कि रक्सौल मे राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बजरंगदल आंदोलन चलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!