Tuesday, October 8

भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की कार्य समिति की बैठक आयोजित

* विधायक प्रमोद सिन्हा ने कल्याणकारी योजनाओं को जन जन में फैलाने का किया आह्वान

रक्सौल।(vor desk)। भाजपा महिला मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सांगठनिक जिला कार्यालय रक्सौल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुपा राज ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रही जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं के बीच जानकारी दी। जिससे की उक्त योजनाओं का लाभ सभी गरीब असहाय महिलाओं तक पहुँच सके। स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं की महती भागीदारी पर बल दिया।भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने महिला इकाई को बूथ तक विस्तारित करते हुए सभी शक्ति केंद्र पर बैठक कराने पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सोनाली कुमारी ने महिला मोर्चा की आगामी दिनों में कार्ययोजना के बारे में बताई। इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय एव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी, जिला संयोजक सह वार्ड पार्षद रीता देवी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गिरजा देवी, नगर मंत्री राजन श्रीवास्तव, गुंजन देवी, चंद्रकांती देवी आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!