रक्सौल।(vor desk)।विधानसभा चुनाव को ले कर रेल सुरक्षा बल की क्यूआरटी टीम ने तस्करी का नेपाली शराब बरामद किया है।
बल के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा के साथ हेड कॉन्स्टेबल राम ईश्वर पासवान, कॉन्स्टेबल रितेश प्रसाद वर्मा एवं जागेश्वर राम द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी यार्ड पर बने आईओसी गेट के समीप दो सफेद रंग की बोरी को लावारिश अवस्था मे पाया। जिसकी जाँच करने पर एक बोरी में 33 व दूसरे में 25 बोतल नेपाल निर्मित शराब को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद जब्त शराब को राजकीय रेलवे पुलिस रक्सौल को सुपुर्द कर दिया गया।
रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यह शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी,जिसे यहां रखा गया था।टीम के पहुंचते ही धंधेबाज कही छुप गया।जांच की जा रही है।
बता दे कि चुनाव के दौरान शराब की तस्करी बढ़ गई है।ताकि,मतदाताओं को रिझाया जा सके।

