Tuesday, March 10

आईसीपी रोड में बने गढ्ढों के कारण हो रही दुर्घटना, अनाज लदा ट्रक पलटा!

रक्सौल।( vor desk )।एक ओर काफी सँघर्ष के बाद आईसीपी चालू हुआ,लेकिन, वर्षात व बाढ़ के बाद इससे जुड़ी बाईपास सड़क में गढ्ढे बन जाने से आये दिन दुर्घटना हो रही है।इसी क्रम में रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। अनाज के बोरे गड्ढे में गिर पड़े ।

बताया गया कि रक्सौल आईसीपी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर नेपाल जाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई । बताया गया कि ट्रक पर लदा अनाज की बोरिया पानी में गिरने से काफी क्षति उठानी पड़ी।

बता दे कि हर वर्ष यह सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त होती है।लेकिन,इसे सुरक्षित करने का कोई उपाय नही होता।

फिलहाल, यह सड़क रक्सौल के विकास की पोल खोल रहा है।

(रिपोर्ट:राकेश कुमार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!