Saturday, September 21

रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर जानलेवा हमले के विरोध में बिहार बन्दी,सीएम का पुतला फूंका!

महगठबंधन ने रक्सौल में जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन,खूब हुई सरकार विरोधी नारेबाजी

रक्सौल।( Vor desk )। सोमवार को महागठबंधन के बैनर तले रालोसपा के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनिल कुशवाहा समेत राजद नेता सुरेश यादव, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल, लोजद नेता सौरंजन अमित के नेतृत्व में रक्सौल बन्द कराया गया।और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीताश कुमार का पुतला दहन किया गया।उधर,नरकटिया के राजद विधायक डॉ0 शमीम ने भी छौड़ादानो बाजार बंद कराया।और सरकार की जम कर आलोचना की। इस क्रम में रक्सौल शहर में एक जुलूस निकाला गया।और शहर के दुकानों को बंद कराते हुए बन्दी को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस बीच शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मुख्यमंत्री का पुतल फूंका गया।रालोसपा के छात्र प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुनिल कुशवाहा ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश के शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित नही है ।जिसका प्रमाण 2 फरवरी को पूर्व केन्द्रिय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर जानलेवा हमला है।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल ने कहा कि देश मे मोदी सरकार की हिटलरशाही बिहार में नीतिश सरकार की तानाशाही कमजोर लोगो के आवाज को दबाना है।बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पुरी तरह लचर है जब शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आवाज उठाया जाता है तो जानलेवा हमला किया जाता है सरकार की बौखलाहट,हङबङाहट यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि केन्द्र और राज्य से सरकार की विदाई तय है नीतिश सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी साधने का काम किया है जो निदंनीय एवं ओछी राजनीति का प्रमाण है।
पूर्व राजद प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि 2019 में भाजपा सरकार का जाना तय है 2020 में नीताश सरकार का क्योकि एनडीए के शासनकाल में गरीब,मजदुर,शोषित लोग सुरक्षित नही है। महागठबंधन का मजबुत होना वर्तमान सरकार को रास नही आ रही है। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ रालोसपा नेता प्रेमचन्द्र कुशवाहा,मनोरंजन तिवारी,रामेश्वर कुशवाहा,सुमन सहनी,रवि मस्करा,राज शर्मा,सैफुल आजम,विशाल कुशवाहा,अमित यादव,विजय कुशवाहा,सुनिल कुमार,आदित्य शेखर,अरविंद दास,राकेश कुमार,म.हबीबुल्लाह,दीपक सिंह,अवधेश यादव,मुन्ना यादव,अजय कुमार,रामसेवक कुशवाहा,आनंद सर्राफ,भूषण कुमार,मनोरंजन कुशवाहा,सहित सैकङो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!