Monday, October 28

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्सौल जिला कमिटी का गठन

रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश से रविवार को भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र कुमार सिंह (अधिवक्ता) के द्वारा जिला कमेटी की घोषणा की गई। इसके तहत सह संयोजक रामयश प्रसाद श्रीवास्तव अधिवक्ता,सह संयोजक बबलू वर्णवाल,मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार, कार्यसमिति के सदस्य विश्व प्रकाश आर्य अधिवक्ता,सोहेल मंसूरी अधिवक्ता,प्रदीप गिरी अधिवक्ता,शशि भूषण कुमार सिंह अधिवक्ता, अभिरंजन कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार अधिवक्ता,परमात्मा पांडेय,वीरेंद्र प्रसाद को बनाया गया।

इन्हें बधाई देने वालों में विधायक (डॉ.)अजय कुमार सिंह जिला के अध्यक्ष वरुण सिंह, बिहार प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री (ई०) जितेंद्र कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,अति पिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, भाजयुमो के जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह,भाजयुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर ठाकुर,सहित अन्य शामिल हैं। इन लोगों ने कहा कि रविंद्र कुमार सिंह के जिला संयोजक बनने से पार्टी में मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!