Thursday, October 24

भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनी पूजा सिंह,मिल रही बधाई!

रामगढ़वा।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राज ने अपने कैबिनेट विस्तार में रामगढ़वा निवासी पूजा सिंह को बनाया जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है।पूजा सिंह रामगढ़वा जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 3 की पूर्व उम्मीदवार रही हैं ।साथ ही वे भाजपा के क्षेत्रीय राजनीतिज्ञ अर्जुन भारतीय की पतोहू हैं ।उन्हें इस पद पर मनोयन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद माननीय संजय जयसवाल,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, , युवा मोर्चा महामंत्री (बिहार प्रदेश )जितेंद्र कुमार, बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा राज, जिला महामंत्री प्रदीप सराफ, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री बलराम सिंह, जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री कन्हैया कर्ण,रामगढ़वा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा एवं पुष्पेन्द्र तिवारी इत्यादि लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!