Thursday, October 24

इंजिनियर जितेंद्र कुमार बने भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव,हुआ स्वागत!

रक्सौल।( vor desk )। इंजीनियर जितेंद्र कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है ।उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दूबे ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने ई0 जितेंद्र कुमार को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है ।श्री कुमार वर्तमान में रक्सौल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष है। उनके नियुक्ति से संगठन में हर्ष व्याप्त है। प्रो0 दूबे ने बताया कि पहली बार रक्सौल का कोई युवा प्रदेश की टीम में गया है जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है। आज तक रक्सौल का प्रतिनिधित्व मुख्य टीम में नहीं होता था ।उनकी नियुक्ति पर आज उन्हें काली मंदिर स्थित अपने आवास पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने माला पहनाकर अभिनंदन किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि ई0 जितेंद्र रक्सौल राजनीतिक क्षेत्र के उभरते हुए सितारों में से एक हैं और उनके कर्मठ, लगनशील एवं समर्पित व्यक्तित्व को महासचिव की जिम्मेदारी देकर सीमावर्ती क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया । उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल , शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,महासचिव अशोक कुमार पांडेय , प्रदीप सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष हरि मोहन भगत,छोटू तिवारी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा राज, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, जिला मंत्री रूबी श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ,अतिपिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,व्यवसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश धनोतिया, विधि मंच के जिला अध्यक्ष रबीन्द्र सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ0 शंकर ठाकुर,अखिलेश गुप्ता ,प्रतिनिधि राज किशोर राय भागवत , लालबाबू सिंह, दीपक सिंह , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संजय पटेल ,पिंटू गिरी, राकेश वर्मा ,मनोज शर्मा, उदय कुमार सिंह ,इंजीनियर प्रवीर रंजन, राम शर्मा ,प्रभात बरनवाल ,मनकेश्वर कुमार, अभिषेक वर्णवाल ,प्रेम गुप्ता ,सुभाष चंद्र सिंह, संतोष कुमार, विपिन मिश्र,बच्चा कुशवाहा, ब्रजकिशोर कुशवाहा आदि ने जितेंद्र कुमार को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!