जाही पर प्रतिबंध एवं तांगा-टेम्पू स्टैंड के व्यवस्था की माँग की। पुनः राजद कार्यकर्ता स्लोगन लिखा विभिन्न तख्तियों को हाथ मे लेकर नगर का परिक्रमा किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने कस्टम कार्यालय का घेराव भी किया। उक्त बावत राजद नेता रवि मस्करा ने कहा कि अगर भारतीय कस्टम चाहे तो सभी वाहनों को आईसीपी के रास्ते से भेज सकते है, परन्तु ना जाने क्यूँ रक्सौल बाईपास चालू होने के बाद भी रक्सौल बाजार से होकर जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम सांसद व विधायक के निक्कमेपन को उजागर करता है। राजद नेता राज शर्मा व फकरुद्दीन आलम ने भारतीय कस्टम घेराव के दौरान सभा को भी संबोधित किया तथा कहा कि हम राजद के सदस्य इन समस्याओं को हर दरवाजे और क्रमशः आंदोलन को उग्र करेंगे। वहीं संजय यादव ने कहा कि हम सभी रक्सौलवासी तथा अपने बच्चे के भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं तथा परोक्ष रूप से लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में अहम भूमिका पूर्व प्रमुख नुरुल हसन व मुमताज अहमद ने निभाया। मौके पर मुकुल आंनद, अरविंद कुमार, पप्पू कुमार साह, विकास बैभव, रामस्वरूप गुप्ता, राजा पासवान, सेराज अंसारी, नीरज कुमार, जटाशंकर प्रसाद, उमेश कुमार, सुबोध कुमार, चंदेश्वर सिंह, कमलेश सिंह व रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।