हकर मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बूथ क्षेत्रों पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात-फेरी व रैली निकालकर जागरूकता लाना है। 31 जनवरी तक हर मतदान केंद्र को शौचालय से लैस करना होगा। हर मतदान केंद्र पर शौचालय, बिजली, रैम्प,शेड व शुद्ध पेय जल आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी टोल-फ्री नं०1950 पर कोई भी मतदाता निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह नं. जल्द ही जारी किया जायेगा।लोक सभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 18 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। जिसकी सारी तैयारी बीएलओ द्वारा कर ली गई है। मौके पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी संजय कुमार झा, अनुमंडल दंडाधिकारी शम्भूनाथ पाण्डेय,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी साबिर हसन,रक्सौल बीडीओ कुमार प्रशांत,आदापुर बीडीओ आशीष कुमार मिश्रा सहित सैकड़ो बीएलओ मौजूद थे।