Sunday, September 22

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मिल रही है बधाई


रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ जहां पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है ।उसी क्रम में आज बिहार प्रदेश कार्यालय से संगठन विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को मनोनीत किया गया। इसकी पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी व चनपटिया के विधायक प्रकाश राय ने करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा है।
ज्ञात हो कि वरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी के इस सांगठनिक जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुके हैं। और वह नरकटिया विधानसभा के बनकटवा मंडल के निवासी हैं।उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण लोकसभा के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को धन्यवाद और नव मनोनीत जिलाध्यक्ष वरुण सिंह को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।जिलाध्यक्ष श्री सिंह का स्वागत करते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व का यह शानदार फैसला स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि ऊर्जावान व युवा हाथों में नेतृत्व मिलने से संगठन की मजबूती मिलेगी।संगठन का यह निर्णय मिल का पथर साबित होगा।

वहीं,भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वरुण सिंह के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।

वहीं आईटी सेल के जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के साथ न्याय हुआ है।युवा चेहरे से उम्मीद बढ़ गई है।

बता दे कि विगत दिनों संगठन के अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी के पर्चे भरे थे।इस लिस्ट में धुरूव प्रसाद,प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिंहा,अशोक पांडे,राम अवध पटेल,प्रदीप सर्राफ,ज्योति प्रसाद,वरुण सिंह,राम इकबाल प्रसाद,विकास शर्मा शामिल हैं।लेकिन,वरुण सिंह बाजी मार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!