रक्सौल।(vor desk )।मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत पुनः दूसरे दिन रविवार को नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर के माता मंदिर ,छोटा टुमडिया टोला अंबेडकर नगर वार्ड नं. 6 के सेवा बस्ती में किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद तिवारी(, मेडिकल सुपरिटेंडेंट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया) एवं सुरेश कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष सीमा जागरण मंच) ने किया ।
इस कार्यक्रम में डॉ डॉक्टर बृज किशोर कुमार, डॉ बलराम प्रसाद साहू ,डॉक्टर अकाश कुमार ,डॉक्टर अरनव कुमार सागर ,डॉक्टर अक्षत राज, डॉ कन्हैया कुमार,डॉ मनीष कुमार ,डा रितउक कुमार ने जांच व उपचार किया।
मौके पर मंच के धीरज कुमार सिंह (नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद )सुनील कुमार -(नगर मंत्री सीमा जागरण मंच )रजत कुमार सर्राफ (जिला आईटी प्रमुख सीमा जागरण मंच) ,चंदन कुमार पासवान ,अमोद कुमार, गणेश कुमार पांडे, राहुल कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता की उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम सैकड़ो मरीजों ने सेवा का लाभ उठाया ।


