भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल दिलाएंगे सदस्यता
ररक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा की रक्सौल जिला इकाई द्वारा रक्सौल में दिनांक 25 अगस्त को सदस्यता महा मेला का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष कुमार दुबे ने दी। प्रो0 दूबे ने बताया कि यह अनोखा कार्यक्रम नागा रोड में महिला कॉलेज के बगल में आयोजित किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद तथा लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ,संजीव चौरसिया एवं प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडे उस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रो0 दूबे ने बताया कि वह कार्यक्रम अनोखा कार्यक्रम होगा जिसमें नितिन नवीन एवं डॉक्टर जायसवाल के हाथों से सदस्यता ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रो0 मनीष कुमार दूबे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ई0 प्रवीर रंजन ने संयुक्त रूप से कहा कि कश्मीर से 370 धारा एवं 35 ए के हटने एवं तीन तलाक के जाने के बाद पूरे देश मे आम जनता के अंदर भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है और यही लगन है कि युवकों में भाजपा की सदस्यता लेने की होड़ लगी है। देश आज भाजपा के अंदर अपना भविष्य देख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास का परिणाम है कि देश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है ।
उक्त अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री राकेश पांडे समेत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ,भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ,भाजयूमो नेता राम शर्मा भी उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान 25 अगस्त तक:
पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान ‘सदस्यता पर्व’ 21-08-2019 को समाप्त होने वाला था ।अब उसकी समाप्ति तिथि की सीमा बढ़ा कर 25-08-2019 कर दिया गया है।
अब सदस्यता का समय बढ जाने से सदस्यता अभियान में और तेजी आयेगी तथा और ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन पायेंगे।