Sunday, September 22

जाली नोट व नोट प्रिंटिंग पेपर के साथ छौड़ादानो पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

रक्सौल।( Vor desk )। पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में छापेमारी कर सत्तर हजार रूपये के जाली नोट बरामद किया है । वहीं मौके से गृहस्वामी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रोहित ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जुआफर पंचायत के जयनगर गांव में जाली नोट का कारोबार हो रहा है। इसको लेकर बुधवार की रात छापेमारी की गई।
इस दौरान ए-4 साइज के 226 पीस नोट छपी पेपर बरामद किया गया। जिसपर पुराने एक-एक सौ के तीन-तीन नोट छपा था। जिसकी कटिंग भी नहीं हो सकी थी। वहीं मौके से गृहस्वामी महेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी निशानदेही पर जयनगर गांव से ही शशिकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस नोट छापने की उपकरण बरामद नहीं कर सकी है।
थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि महेश और शशिकांत दोनों एक साथ निजी स्कूल चलाते है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को कई नाम बताएं है। जिसे गुप्त रख पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने संदेह व्यक्त करते हुए जांच शुरू की है कि कि इस तरह का कारोबार लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर तो नही किया जा रहा। साथ ही बगैर कटिंग के नोट बरामदगी को ले पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दिया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री रोहित ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 102/19 दर्ज कर ली गई है। वहीं मौके से गिरफ्तार गृहस्वामी महेश व उसके निशानदेही पर गिरफ्तार शशिकांत से पूछताछ की जा रही है। जिसे कि इस कारोबार से जुड़े लोगों तक पुलिस पहुंच मामले का पर्दाफांश कर सके।
बताया गया है कि जप्त करेंसी नोट उन्नत एस-4 पेपर पर एक पेपर पर 3 नोट दोनों साइड में छापा 232 पीस यानि 69,600 रुपया है।साथ ही एस-4 पर 43 पीस एक साइड छापा है जो 12,900 है, इसके अलावा करीब 10 हजार का बंडल जो 100 का नोट है। लोकसभा चुनाव के दौरान जाली नोट को बरामद कर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।

गौरतलब है कि छौड़ादानो थाना क्षेत्र पहले से ही जाली करेंसी नोटों के कारोबार में चर्चित रहा है। थाना क्षेत्र में पुरषोत्तमपुर इसका गढ़ माना जाता है, पुरषोतमपुर निवासी हिरमनी चकुदार असफाक आलम भी जाली नोट करोबारिक के साथ संलिप्तता में जेल काट चुके है जो पुनः चौकीदार पद पर तैनात हैं। अब इस कड़ी में जयनगर गाँव भी जुट गया। संभावना जताया जाता है कि पुलिस को इस मामले में और भी कामयाबी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!