Wednesday, March 11

क्रिक्रेट मैच के दौरान युवक की पिट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!

हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के बेलसपुर गाँव मे क्रिकेट मैच के दौरान पिछले महीने बैट से पीट पीट कर हुए आस मोहम्मद मिया की हत्या मामले में तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी मंगलवार को रामगढ़वा पुलिस ने की है ।

पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीनों हत्या बेलसपुर में क्रिकेट मैच के दौरान कर दी गयी थी ।जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे ।मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बेलसपुर में छापेमारी की गई जिसमें शेख अबुलैश व शेख लैश पिता शेख गुली, थारु मिया पिता शेख साहिद तीनों ग्राम बेलासपुर थाना रामगढवा को गिरफ्तार किया गया ।छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वयं की ।छापेमारी दल में सैप बल शामिल थे ।

(रिपोर्ट:शेख मेराज )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!