Wednesday, March 11

जद यू अध्यक्ष से इस्तीफा मांगने वाले भाजपाई पहले अपने विधायक से इस्तीफा मांगे और कार्रवाई करे:मुकेश कुमार

रक्सौल।( vor desk )।जनता दल(यू०) के जिला सचिव सह रक्सौल विधान सभा मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा है कि बीजेपी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता जनता दल (यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल का इस्तीफा की मांग कर रहे है जो कि निंदनीय है ।

जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं।सीएम नीतीश कुमार के प्रति समर्पित हैं और वे जमीन से जुड़े नेता हैं।उन्होंने अपने मेहनत के बल पर पार्टी को बहुत मजबूत करने का काम किया है।उन्हें कोई प्रमाण की आवश्कता नहीं है।

मुकेश ने बीजेपी से सवाल किया किया पांच बार से विभिन्न विषम परिस्थितियों में जीत रहे वर्तमान विधायक को आखिर क्यों टिकट नहीं मिला? क्या रक्सौल विधान सभा में बीजेपी के योग्य उम्मीदवार नहीं है? अगर वर्तमान विधायक डॉ अजय सिंह किसी कारण योग्य नहीं थे, तो, क्या बीजेपी में और कार्यकर्ता नहीं थे ?जो पार्टी को विगत कई वर्षों से सींच कर मजबूत करने का काम किए!


उन्होंने कहा कि बीजेपी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अनिल कुमार सिन्हा,बीजेपी प्रवक्ता गुड्डू सिंह,युवा प्रदेश के पदाधिकारी ई जितेन्द्र कुशवाहा और कई चेहरे है जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किए हैं। क्या इनमें से किसी भी कार्यकर्ताओं पर प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास नहीं था।जबकि,ये सभी उनके करीबी हैं।

जद यू जिला सचिव सचिव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया लोक सभा सदस्य( सांसद) डॉ संजय जायसवाल से पूछा जाना चाहिए कि क्या मजबुरी थी कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के रहते दूसरे दल के नेता को जॉइन कराया गया। मैं पूछना चाहता हूं उन सब से जो जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल से इस्तीफा का मांग कर रहे हैं।


मुकेश ने सवाल किया कि वह निवर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह से इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं।आज तक विधायक के खिलाफ क्यों नहीं बोला गया ?जबकि विधायक जी के प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के ही कार्यकताओं ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया लोक सभ सदस्य( सांसद) के खिलाफ जोर जोर से नारा लगाया कि बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगी।पैसे लेने के आरोप उछाले गए। इस पर भाजपा नेता क्यों नहीं सवाल करते? विधायक से इस्तीफा की मांग क्यों नहीं की गई है?उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत जोश में जदयू के जिला अध्यक्ष से इस्तीफा की मांग करने वाले जब अपने पार्टी के विधायक के आगे होते,तो,उनकी बोलती बंद हो जाती हैै।उन्होंने कहा कि जनता दल यू में ऐसा नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!