Saturday, March 7

भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह ने शुरू किया धुआंधार क्षेत्र दौरा,समर्थको ने फूल माला से लादा!

रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह ने अब धुआंधार क्षेत्र भ्रमण शुरू कर दिया है।सोमवार को रक्सौल विधानसभा के भेलाही पंचायत के मुशहरवा समेत पुरन्द्रा पंचायत के विभिन्न गांव में उन्होंने दौरा किया।इस दौरान उनका न केवल स्वागत हुआ,वरन, उन्हें फूल माला से लाद दिया गया।कहा गया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। उनकी जीत तय है। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।इस दौरान डॉ अजय सिंह जिंदाबाद और बीजेपी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रो अवधेश कुमार सिंह व भाजपा के सहकारिता विभाग बिहार के पैक्स सह प्रभारी संजय पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!