Saturday, September 21

सम्भावना संस्था द्वारा सामूहिक विवाह, पंद्रह दूल्हों की निकली बारात,नगरवासी बने बाराती!

रक्सौल ।(vor desk )।शनिवार को शहर के रामजानकी मन्दिर के प्रांगण में संभावना संस्था के तत्वावधान में 15 युवक युवतियों के सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्याओं का विवाह प्रकाश हैंडलूम के प्रोपराइटर वीरेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। विदित हो कि यह एक रक्सौल शहर का ऐतिहासिक सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन है। जिसमे 15 कन्याओं को व दूल्हों को शादी के जोड़े में सजाकर बरात आर्य समाज मंदिर के प्रांगण से पुरानी पोखरा परिसर के लिए रवाना हुए।जहा बरमाला के लिए स्टेज बनाये गए थे। वही बरात में बाराती के रूप में हजारों की संख्या में गण्य मान्य लोग व शहर वासी शामिल थे। वही बरमाला का रश्म कन्या व दूल्हे ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर पूरा किया। जिसके बाद कन्या दान का रश्म किया गया। वही संस्था द्वारा से लड़के को दिए जाने वाले सभी सामग्री जैसे बर्तन, बिछावन के साथ साथ गहने भी दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त, सह अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद ,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ,पन्नालाल प्रसाद, महेश अग्रवाल, रविन्द्र मिश्रा,जगदीश प्रसाद,भैरव प्रसाद, रमेश गुप्ता, रामजी प्रसाद,राजकुमार रौनियार,सन्तोष कुमार उर्फ पपु जी,राजू गुप्ता,सहित अन्य का योगदान था। मौके पर वर वधु के परिवार व रिस्तेदार सहित हजारों की संख्या में रक्सौल वाशी मौजूद थे। वही सभी लोगो के लिए भोजन का इंतजाम रामजानकी मंदिर परिसर में किया गया था।इस विवाह आयोजन को सफल बनाने में स्वच्छ रक्सौल, एबी भिपी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने योगदान किया।संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त व सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा और बेटी बचाओ अभियान को इससे बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!