Sunday, September 22

पांच दिवसीय विराट गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में कुरीति मिटाने का संदेश!

रक्सौल।( vor desk )।गायत्री शक्तिपीठ एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में रक्सौल शहर के रेलवे कॉलनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर शहर में कलश यात्रा का आयोजन हुआ।इस कलश यात्रा में भारी संख्या में जहाँ श्रद्धालु शरीक हुए,वहीं,गाजे बाजे व भजन कीर्तन के बीच सैकड़ो महिलाएं माथे पर कलश रख कर शोभा यात्रा में में शामिल हुईं।इस दौरान नशीले पदार्थ व तम्बाकू के सेवन नही करने की प्रेरणा देते हुए उनकी शव यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।वहीं दहेज कुरीति पर चोट करते हुए अभिभावकों से दहेज न लेने व न देने की झांकी भी चर्चे में रही।

इस बीच शांतिकुंज हरिद्वार से ब्रह्म वादनी की सात सदस्यी टोली के प्रतिनिधि भगवान सिंह ने 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय पवन प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व व मानव कल्याण के लिए यह यज्ञ आयोजित है।यज्ञ हमारी वैदिक परम्परा का है।जिसका उद्देश्य विश्व शांति कायम करना है।

इस क्रम में श्री सिंह ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार देश दुनियां व मानव कल्याण के लिए समर्पित है।यह यज्ञ लोक कल्याण हेतु नेपाल सीमा पर आयोजित किया गया है।जिसमे नेपाल समेत दूर-दराज से श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है। शोभायात्रा में गायत्री परिवार से डॉ0 प्रो0 रघुनाथ गुप्ता, डॉ0 प्रो0 विजय पांडे ,बिरजू ठाकुर, ध्रुव नारायण श्रीवास्तव , विनोद गुप्ता, डॉ. एस. एन. रॉय, शेषनाथ प्रसाद, राजेश हिंदुजा, शम्भू साह, ध्रुव नारायण श्रीवास्तव उर्फ बड़ा बाबू, अवधेश सिंह, संजय साह, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, डॉ. देवेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र प्रसाद, सुमन गुप्ता सहित हृदेश प्रसाद सहित सैकड़ों पुरुष व महिलायें शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!