Sunday, September 22

याद किये गए पूर्व विधायक राजनन्दन राय ,रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनी पुण्यतिथि!


रक्सौल।(vor desk )। शहर के कर्पूरी आश्रम में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व. राजनंदन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक के पुत्र व क्षेत्रीय राजद नेता प्रमोद यादव ने स्व0 राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजनन्दन राय गरीबो,दलितों व दबे कुचलो के मसीहा थे।उनके शासनकाल में गरीबों का दर्द सुना जाता था।कुछ लोग उनके नाम को बदनाम करते थे लेकिन वे स्वयं गरीबों के मसीहा थे।कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ,रवि मस्करा,विजय यादव ,सेठ साहब, सुभाष यादव, राजू उपाध्याय,रंजीत सिंह, भोला प्रसाद ,पूर्व मुखिया ईश्वरीलाल यादव ,सच्चिदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष चंचल राय,कम्युनिष्ट नेता श्याम बिहारी तिवारी,रामस्वरूप गुप्ता ,असलम अंसारी ,चंदेश्वर राय, राजेश झा ,संतोष दास, मोधा यादव,जाबिर मिया ,ओमप्रकाश दास, संतोष दास, सरपंच रामबाबू राय, रामाधार खलीफा,हरिंदर खलीफा के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!