Sunday, September 22

बिहार की शान बनी रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता,मिला’ मिसेज बिहार स्टेट अवार्ड ‘!


दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2019 में नन्दिनी को मिला दो अवार्ड!


दिल्ली/रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं कि प्रतिभा पहचान की मोहताज नही होती।वो खुद ही मंजिल हासिल कर लेती है।इस उक्ति को चरितार्थ किया है रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता ने।वाकई नन्दिनी गुप्ता अब किसी पहचान की मोहताज नही है,बल्कि,अपनी प्रतिभा के बल पर वो बिहार की शान बन गई हैं।


दरअसल,दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2019 के तहत मिस्टर एंड मिसेज इंडिया की प्रतिभागी रहीं नन्दिनी गुप्ता ने इस चर्चित प्रतियोगिता में न केवल अलग पहचान बनाई ,बल्कि,उन्होंने बिहार का झंडा गाड़ते हुए उन्होंने मिसेज स्टेट बिहार अवार्ड व मोस्ट पॉपुलर च्वाइस अवार्ड जीत कर नाम रौशन किया है।
बता दे कि नन्दिनी गुप्ता को इस पेजेंट में बिहार की डारेक्टर का भी ऑफर मिला है।
वैसे यह पेजेंट दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में शनिवार यानी 30 नवम्बर की रात्रि को आयोजित हुआ।जिसमे देश के विभिन्न राज्यो से सैकड़ो महिला प्रतिभागी शरीक थे।सैकड़ो महिलाओं में कुल 32 चुनी गईं।जिसमे बिहार से नन्दिनी ने सिक्का जमाया।बताया गया कि पेजेंट में सौंदर्य,फैशन,क्विज जैसे अनेको प्रतियोगिता में विजयी बनने के बाद ही अंतिम तौर पर अवॉर्ड मिलना था।इस पेजेंट की सेलिब्रिटी पूर्व मिस यूनिवर्स डायना हेडेन, एक्टर कुणाल कपूर, डांसर आरुषि पोखराल जैसे शख्सियत थे।
इस पेजेंट की डाइरेक्टर विनीता श्रीवास्तव थीं।जबकि,कोच पूर्व मिस इंडिया पूजा बिमरा थीं।
बताते चले कि नन्दिनी गुप्ता रक्सौल में डांस डीवास एकेडमी की संचालिका हैं।उनकी इस संस्था ने शहर में एक खास पहचान है ।खुद डांसर की पहचान रखने वाली नन्दिनी गुप्ता इस सफलता का श्रेय अपने पति नितेश कुमार गुप्ता समेत परिजनों के साथ दर्शकों व आयोजको को देती हैं।जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुचाने का हौसला दिया।वो कहती हैं कि उनका ध्येय देश स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ बच्चों व युवक युवतियों को सपोर्ट करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!