Sunday, September 22

जनता दल यू की बैठक में राजगीर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को ले कर हुई चर्चा!

रक्सौल।( vor desk )। शुक्रवार को रक्सौल नगर के नागा रोड स्थित सभागार में जनता दल (यू.) के रक्सौल विधानसभा बूथ अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय हेतु विशेष अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि आगामी 20 दिसम्बर से 5 जनवरी तक बूथ सचिवों को चयनित करना है ।साथ ही उन्होंने बूथ की मजबूती पर बल दिया और कहा कि आगामी फरवरी माह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में आयोजित करने पर विचार हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें तथा उनके विचार लेंगे। उक्त अवसर पर प्रदेश से नियुक्त विधानसभा प्रभारी असलम खाँ हक्की ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष व एक सचिव बनायें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने मुसलमानों के लिए जो किया है वह आज तक किसी ने नही किया। उक्त बैठक को संबोधित करने में महादलित के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष म. एहतेशाम, अशोक साह, सुनील पटेल,विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नगर निकाय मुकेश कुमार,सीता पाण्डे,इंद्रजीत पटेल पूनम देवी, उषा श्रीवास्तव सहित अनेको पंचायत अध्यक्षों ने संबोधित किया।मौके पर बड़ी संख्या में जद यू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!