Sunday, September 22

प्रथम प्रधान मंत्री नेहरु व्यक्ति नही एक विचार थे,उनके आदर्श अनुकरणीय : रामबाबू यादव


रक्सौल।(vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेहरू जयंती मनाया गया।इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। जयंती समारोह में कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबु यादव ने पण्डित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के रुप मे पुकारते थे। यह बताता है कि वे बच्चों के काफी प्रिय थे।
उन्होंने नेहरू को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न नेहरू जी आजादी के आंदोलन के नायक थे। गुटनिरपेक्ष आंदोलन और निस्त्रीकरण के प्रणेता थे।साथ ही वह देश के मजबूत आधार स्तंभ थे।देश उन्हें सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल यादव, राम नारायण भारती, मुस्ताक आलम, मोहम्मद लड्डू, रविरंजन ओझा राहुल दूबे ,प्रदुमन महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!