Tuesday, September 24

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर वीरगंज में मेंहदी सह संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित,महिलाओ ने रचाई मेंहदी,भक्ति गीतों पर मचा धमाल!

रक्सौल।(vor desk)।सियाराममय नेपाल भी हो चला है।अब तो नेपाल के तराई इलाके के घरों में शारदा सिन्हा के लोकगीत भी खूब गाए जा रहे है।मेहदी सह संगीत संध्या के अवसर पर रामजी को उत्साहित गालियां भी परोसे जा रहे है।आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया…चारु दूल्हा में बड़का कमाल सखियां…रामजी से पूछे जनकपुर के नारी,बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी बता द बबुआ,लक्ष्मण जी गोर काहे,राम काहे कारी बता द बबुआ..,…जैसे पारंपरिक लोकगीत खूब गूंजा।अवसर था जगतजननी जानकी के मैके नेपाल में अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलल्ला के विराजमान होने पर विभिन्न सामाजिक संगठन की महिलाओं द्वारा मेंहदी सह संगीत संध्या का आयोजन का।


यह कार्यक्रम तेरापंथी महिला मंडल,मारवाड़ी महिला मंच,अग्रवाल महिला मंच ,संस्कार जैसी संस्थाओं द्वारा शुक्रवार की संध्या वीरगंज में आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में वीरगंज नगर की महिलाएं शरीक हुई और मिथिला परंपरा के तहत मेंहदी रचाते हुए राम जानकी के घर वास की खुशी मंगल गीत भी गाए।यहां बता दे की सनातन संस्कृति के अनुसार कोई भी नूतन कार्य शादी विवाह घर प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य के पहले महिलाएं मेंहदी और संगीत संध्या का आयोजन करती  है ।


ये महिलाएं अपने जवाई यानी दामाद के नूतन घर में विराजमान होने को लेकर मेंहदी लगा रही है ,हाथो में मेंहदी का डिजाइन भी अजब है । हाथो में राम राम , सिया राम,जय श्री राम सहित राम का चित्र ही बना रही है ।


इस संबंध में महिलाओं ने बताया की कोई भी मांगलिक कार्य के पूर्व मेंहदी  का आयोजन हमारे संस्कृति की अनूठी मिसाल रही है।मेंहदी सुहागन होने का परिचायक है।इसे लेकर 22जनवरी के पूर्व मिथिला नगरी में यह आयोजन हुआ है।घर घर तरुण बालिकाएं और महिलाएं खुद को खूब निखार रही है।कोई खुद को भगवान राम की साली तो कोई सरहज के रूप में प्रस्तुत करते काफी प्रफ्फुलित हैं।इस मौके पर नेपाल में लिपस्टिक और मेहंदी की खूब मांग बढ़ी है।सुर्ख लाल साड़ियों में सजी महिलाओ ने एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

गीत नृत्य पर झूमी महिलाएं,घर घर मेंहदी लगाने का आह्वान
कार्यक्रम में वैष्णवी जालान,नूतन सरावगी,नेहा अग्रवाल,रेणु अग्रवाल,सोनी चाचान, डिंपल जैन,सुशीला सरावगी,अलका जैन, मिंटी जैन,बबिता खतेड़,मीरा खेतान आदि ने एक दूसरे के हाथो पर  राम जानकी के नाम की मेंहदी रचाई और राम जानकी भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।भक्ति गीतों पर गीत नृत्य का दौर देर शाम तक चला और खूब महफिल जमी।

मेयर ने उत्सव मनाने का किया अपील
मेंहदी और संगीत कार्यक्रम में वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह  बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।उन्होंने अपील किया कि 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पर घर घर दीपावली मनाएं और उत्सव मनाते हुए इसे ऐतिहासिक रूप दें।इस मौके पर मेयर श्री सिंह के साथ नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध,सत्याग्रह संस्था के संस्थापक चंद्र किशोर आदि ने भी मेंहदी रचाई। उत्सवी माहौल में नेपाली पुरुषों में भी मेंहदी रचाने की होड़ लगी।अपने पाहुन के स्वागत में भाव विभोर रहे सभी सियाराममय सब जग जानी,करहूं प्रणाम जोरी जुग पाणी…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!