Tuesday, September 24

22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल के 25 साधु संत और गण मान्य को मिला निमंत्रण,जनकपुर जानकी मंदिर के महंत भी आमंत्रित!

महंत राम रौशन दास को दोशाला ओढ़ाते नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष

रक्सौल।(vor desk)।’राम जिनका नाम है,अयोध्या जिनका धाम है,ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है,प्राण प्रतिष्ठा में आने का आमंत्रण जन्मों जन्म का सौभाग्य है।’ अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि पर नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जारी तैयारियों के बीच मिल रहे आमंत्रण को नेपाल में इसी रूप स्वीकार किया जा रहा है।मंदिर न्यास के आमंत्रण पा कर प्रभु श्री राम  के ससुराल यानी नेपाल वासी वाले आमंत्रित अतिथि गद गद है और राम के नाम पर निहाल हो रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस समारोह के लिए सीमा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को अब तक निमंत्रण मिला है।वहीं,नेपाल में अब तक करीब25 गण मान्य और साधु संत लोगों को निमंत्रण मिला है
राम के ससुराल जनकपुरधाम के महंत सहित अधिकतर महंत को ही निमंत्रण दिया गया है ।जिनमें पशुपतिनाथ मंदिर के मूल पुजारी गणेश रावल,जानकी मंदिर के महंथ राम तपेशवर  दास, महंथ राम रोशन दास,बाल संत कहे जाने वाले पूज्य स्वामी सह महा मंडलेश्वर मोहन शरण देवाचार्य(सुनसरी),महा मंडलेश्वर स्वामी महायोगि कृष्ण दास(चतरा धाम,सुनसरी, इटहरी), आचार्य स्वामी नन्दकिशोर भारद्वाज(सताक्षी धाम,सुनसरी),चितवन जिला के प्रसिद्ध देवघाट के तीनो महा मंडलेश्वर पूज्य रमानंद स्वामी,ज्ञानानंद स्वामी,आत्मा न स्वामी समेत अन्य को निमंत्रण दिया गया है।इसके अलावा भारत नेपाल मैत्री की मजबूती में जुटे रहे उद्योग जगत सह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े वीरगंज दो लोगों को भी निमंत्रण मिला है।इन लोगों को विहिप के पदाधिकारियों ने टीम के साथ पहुंच कर निमंत्रण ससम्मान निमंत्रण पत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!