Tuesday, September 24

वीरगंज में देश भक्त राज भक्त समूह द्वारा मनाई गई पूर्व राजा महेंद्र की जयंती

: रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के पूर्व राजा महेन्द्र वीर विक्रम साह की 104 वीं जयन्ती वीरगंज में समारोह पूर्वक मनाया गया। वीरगंज के महावीर स्थान में आयोजित ऊक्त कार्यक्रम  देश भक्त राज भक्त समूह द्वारा आयोजित किया गया। देश भक्त राज भक्त समूह के केन्द्रिय अध्यक्ष दिपेन्द्र प्रसाद राैनियार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित हुआ।उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की शाख गिरने से सभी की उम्मीदें राज संस्था पर केंद्रित है।नेपाल की आर्थिक स्थिति डवांडोल हो गई है।नेपाल असफल राष्ट्र बनने के कगार पर खड़ा है।ऐसे में आम जनता की नजर में राज संस्था की भूमिका और सक्रियता जरूरी हो गई  है।मौके पर केन्द्रिय उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, समाजसेवी पशुपति बिक्रम साह, उषा साह, मानव सेवक,महेंद्र साह,अंजू राणा, वीरेंद्र थापा,विनिता महतो,शुशील लामा आदि ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!