Wednesday, September 25

नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली ने राम जन्मभूमि को ले कर फिर राग अलापा,कहा -‘नेपाल के ठोड़ी के अयोध्या पूरी में ही है राम जन्म भूमि’!

पूर्व प्रधान मंत्री केपी ओली ने कहा कि पड़ोसी देशों से दब कर संबंध नही

परसा जिला के पोखरिया में आयोजित सभा में पूर्व जसपा सांसद हरी नारायण रौनियार को दिलाई सदस्यता

रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री सह नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी ओली ने एक बार फिर परसा जिला के ठोड़ी के माड़ी में राम की जन्मभूमि होने का राग अलापते हुए कहा कि भारत जिस अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनवा रहा है,वह राम जन्मभूमि नही है।क्योंकि, अयोध्या डेढ़ सौ साल पहले तक फैजलाबाद था।वास्तविक जन्म भूमि नेपाल के ठोड़ी के माड़ी स्थित अयोध्यापुरी में ही है,इसका उल्लेख धर्म शास्त्रों में भी है।

उन्होंने विवादित धारणा को दुहराते हुए कहा कि मैंने जो अंतर वार्ता दी थी उसे अब भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है की अयोध्या नामक जगह पर राम जन्मभूमि होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।इसकी खोज होनी चाहिए।

उन्होंने दूहराया कि नेपाल का आयोध्यापुरी ही असली अयोध्या है।यही वास्तविक है।इसका जिक्र रामायण और गीता समेत विभिन्न धर्म ग्रंथो में भी है।विद्वानों ने अपनी पुस्तकों में लिखा है कि राम जन्मभूमि अयोध्यापुरी में है।भूगोल और संस्कृति भी इसे साबित करती है।उन्होंने कहा कि यह अयोध्यापुरी ठोड़ी में ही है। यह सबूत और प्रमाण के आधार पर है।

उक्त बाते नेकपा एमाले के अध्यक्ष सह पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने मंगलवार को परसा जिला के पोखरिया में आयोजित मिलन समारोह सह जन सभा को संबोधित करते हुए कही।इस मौके पर परसा जिला के क्षेत्र संख्या 3से जनता समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद हरी नारायण प्रसाद रौनियार समेत सैकड़ो समर्थको को अबीर टिका लगा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।नेपाल सुशासन पार्टी की केंद्रीय सदस्य वीना देवी ने भी सदस्यता ली।

लगातार भारत के खिलाफ आग उगलने वाले पूर्व प्रधान मंत्री केपी ओली ने बिना भारत का नाम लिए अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार बनी तो पड़ोसी मुल्कों से दब कर नही समान हैसियत बना कर बढ़ने की नीति अख्तियार की जायेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव में नेकपा एमाले की एकल बहुमत की सरकार बनेगी।नेकपा एमाले ही देश को अनिश्चय और विसंगति ,आर्थिक मंदी,भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला कर समृद्ध और सुखी नेपाल बना सकती है।

पूर्व सांसद और पप्पू कंस्ट्रक्शन के संस्थापक अध्यक्ष श्री रौनियार ने जसपा के अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधान मंत्री उपेंद्र यादव पर मधेश को बेच खाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्वार्थ में उन्होंने पार्टी का कई बार नाम बदल दिया।मधेशियो के साथ उन्होंने धोखा किया है।इसलिए उन्होंने जसपा का परित्याग कर नेकपा एमाले की सदस्यता ली है।

कार्यक्रम एमाले पर्सा के अध्यक्ष डाक्टर विश्वम्भर शर्मा की अध्यक्षता में आयाेजित हुई। सभा को एमाले केन्द्रीय सचिव याेगेश भट्टराई ,रघुवीर महासेठ, पाेलिटब्युराे सदस्य पुरुषाेत्तम पाैडेल, ज्वाला साह, अच्युत मैनाली,केन्द्रीय सदस्य अरविन्द सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!