Wednesday, September 25

नेपाल के वीरगंज में अयोध्या नगरी के तर्ज पर जले11हजार दीप,जनकपुर का जानकी मंदिर भी रहा जगमग!

रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में प्रकाश पर्व दीपावली चर्चे में रही।भारत के अयोध्या नगरी के तर्ज पर 11हजार दीप जला कर दीपावली मनाई गई।

नेपाल के मिथिला यानी जनकपुर में भगवान श्री राम का ससुराल है। जनवरी2024 में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर यानी अपने महल में वे विराजने वाले हैं।इसको ले कर नेपाल में काफी खुशी दिख रही है।मिथिलावासियो का मानना है कि मैया जानकी को अपना महल मिलेगा।उसकी खुशी जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में साफ दिख रही है।दीपावली पर मंदिर को भी खूब सजाया संवारा गया और दीप से पूरा जनकपुर रौशन रहा।

तो,नेपाल की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले वीरगंज में हिंदू स्वयं सेवक संघ की अगुवाई में 11हजार दीपक जलाए गए।

दिल्ली और काठमांडू को जोड़ने वाले वीरगंज के बाईपास रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के आगे यह दीपोत्सव दीपावली की रात्रि 8बजे आयोजित हुआ।

जिसमे वीरगंज वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।बताया गया कि विभिन्न ब्लॉक में बांट कर दीप जलाया गया था। एक ब्लॉक में एक परिवार को दीप जलाने की जिम्मेवारी दी गई थी।इस अद्भुत व मनोरम दृश्य को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। युवक युवतियों ने इस पल को सहेजने के लिए खूब सेल्फी ली।

आयोजन से जुड़े नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैध,वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष माधव राज पाल आदि ने बताया कि वास्तव में यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया।जिसका मूल उद्देश्य परंपरा और साझा संस्कृति का संरक्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!