Saturday, September 28

वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस


रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस सह अमृत महोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।

भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को पढ़ा।साथ ही महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सरोज यादव के नेतृत्व में अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारत नेपाल मैत्री के प्रतीक के रूप में गुब्बारा उड़ा कर मैत्री का संदेश दिया।

वहीं, समारोह में रक्सौल के शारदा कला केंद्र समेत 15स्कूलो के छात्र -छात्राओं ने भारत के स्वाधीनता से जुड़े नृत्य तथा संगीत युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने शुभकामना देते हुए कहा कि हमारी कामना है कि विश्व महा शक्ति के रूप में भारत दृढ़ता पूर्वक आगे बढ़े।उन्होंने मधेश की धरती और मधेश की जनता के जरिए कोई भी भारत विरोधी गतिविधि ना होने देने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि मधेश की जनता भारत हितैषी है ।

भारत नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भले ही सीमा अलग हो,लेकिन,हमारे दुःख सुख एक है।उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत से नेपालियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इसी तरह नेपाल के गणतंत्र स्थापना में नेपाल के योगदान को भुला नही जा सकता।आजादी के 77साल में भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान टेक्नोलॉजी, खाद्य मामले में आत्म निर्भर हो गया है। पीएम मोदी के कार्यकाल में नेपाल तथा भारत के रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री मो.शमीम,अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव, सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह,श्रम तथा यातायात मंत्री चंदन सिंह, मुख्यमंत्री कार्यालय के मंत्री सुरीता साह, सांसद अजय चौरसिया, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह , जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव के अलावा कई सांसद, विधायक, वीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के पदाधिकारी, नेपाल -भारत के सीमा क्षेत्र के पदाधिकारी, दूतावास के पदाधिकारी और कर्मी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!