Saturday, September 28

रालोसपा छोड़ सुनील कुशवाहा राजद में शामिल,राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदान की पार्टी सदस्यता!

रक्सौल।(vor desk)। युवा समाजसेवी सह पूर्व रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुशवाहा ने अब राजद का दामन थाम लिया है।उन्हे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदा नंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की है। उन्हें लगातार बधाई मिल रहा है। सुनील कुशवाहा का राजद परिवार में आने पर बधाई देने वालों में राजद प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम, प्रदेश महासचिव मदन गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस समर्थित महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, जिला प्रवक्ता रवि मस्करा, प्रखण्ड अध्यक्ष सौरंजन यादव, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, प्रखण्ड अध्यक्ष अनुसूची जाति दिनेश राम, प्रखण्ड अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ मुकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष युवा राजद प्रदीप प्रेम, प्रखण्ड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ यासीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ म.सद्दाम, आदापुर प्रखण्ड अध्यक्ष मुबारक अंसारी, आदापुर युवा राजद अध्यक्ष मुमताज अहमद, दुर्गेश कुमार, अरविंद कुमार, मुन्ना यादव, राजू यादव, राज शर्मा, हसीबुर्र रहमान एवं सोनू साह सहित अन्य शामिल हैं। राजद नेताओं ने सुनील कुशवाहा का पार्टी में आने पर कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!