Saturday, September 28

मोदी सरकार की नाकामियों को गिनाने में घंटों बीत जायेंगे,कांग्रेस की उपलब्धि गिनी नही जा सकती:कांग्रेस जिलाध्यक्ष गप्पू राय

रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित निजी विवाह भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में प्रखंड भ्रमण सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों ,प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी से अनुरोध करते हुयें कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं गतिशील बनाने हेतु एवं चुनावी वर्ष कि अवश्यकताओं को देखते हुयें ,सभी पंचायतों में कम से कम एक हजार सहित प्रखंड में कम से कम पच्चीस हजार कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनायें।

आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर हम काँग्रेस की उपलब्धि एवं मोदी सरकार की नकामिया गिनवाने लगे तो घंटो बित जाऐगें लेकिन पुरा नही होगा।
     उन्होंने बताया कि 1950 में पहली आइ आइ टी खड़गपुर में स्थापना किया गया जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में, आइ आइ टी ने हजारो नही लाखो ऐसे लोगो का निकाला है जो पुरी दुनिया में देश का नाम रौशन कर रहे है।

1954 भाभा स्टोमिक सेन्टर का स्थापना किया गया है जो देश को परमाणु बम बनाने में अहम रोल आदा किया। आज के समय में भारत एक परमाणु शक्ति वाला देश है इसलिए पुरी दुनिया भारत का सम्मान करती है।
इसी तरह, 1956 एम्स जैसे बड़ी अस्पताल की स्थापना हुई। काँग्रेस के 70 साल का योगदान पुछने वालो की जब तबियत बिगड़ जाती है तो वही एम्स में ईलाज कराते हुए मिलते है
1958 देश में डी0आर0डी0ओ0 का स्थापना किया गया डी0आर0डी0ओ0 में ही हथियार, गोला बारूद, मिशाईल बनता है जिसका इस्तेमाल करके भारत की सेना एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाती है। 1959 में देश में टेलीविजन आया। इसी टेलीविजन का इस्तेमाल कर के भाजपा कुछ न्यूज चैनलो के माध्यम से देश में नफरत फैलाने में लगा है।

1971 में भारत ने विश्व शक्ति देश अमेरिका का घमंड चुर-चुर करते हुए इन्द्रागांधी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को दो टुकड़ो में बॉटकर बंगलादेश बना दिया। 1995 में देश को इन्टरनेट की सुविधा देश को दिया गया और इसी इन्टरनेट का इस्तेमाल भाजपा प्ज् सेल वाले फर्जी न्यूज फैलाने में करते है।

आगे गप्पू राय ने कहा कि70 साल में में जो भी देश की पूंजी बनी मोदी जी उसे बेच रहे है। 25 हवाई अड्डे अपने करीबियो को बेंचे। 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग अपने करीबियो के बेचें।400 रेलवे स्टेशन अपने करीबी मित्रो को बेचे। 150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी करीबी को बेच दिये।
आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था और अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है।
मतलब आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय पर 42 हजार रूपये का कर्ज था मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है।

मोदी सरकार ने अडानी के 4.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानो का एक रूपया भी नही माफ किया। वही मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ रूपया किसानो का माफ कर दिया था। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन रक्सौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर दुबे, मुनमुन जयसवाल,ऋषि सिंह,विनय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामप्रवेश तिवारी, आशीष रंजन सिंह,सुभम कुमार सिंह, रोहित सिंह, अशोक प्रजापति, रहमतुल्लाह मियां, उपेन्द्र यादव, प्रदीप दास,जावेद अंसारी, नवीन कुमार रवि,पुण्यदेव भारती, बृजभान गिरि, मुक्तिनाथ ओझा,उनितलाल यादव, बैधनाथ पांडे, ईश्वर चंद्र प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, अमलदेव प्रसाद, शेषनाथ यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!