Saturday, September 28

बिहार के महा गठबंधन सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शनी का आयोजन,राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की होगी मांग

रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्सौल के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार के महागठबंधन सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी हस्ताक्षर महा-अभियान सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित की गई।विगत 13 जुलाई को पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कहा गया कि इस राज्यव्यापी हस्ताक्षर की कॉपी को बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बिहार के राज्यपाल को सौंप कर बिहार सरकार के खिलाफ अपनी अपनी अवाज बुलंद करते हुए राष्ट् पति
शासन की अनुशंसा की माँग की जायेगी।

रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय , युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई॰ जितेन्द्र कुमार ने भाजपा और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए हस्ताक्षर करके आज के अभियान की शुरुआत की।

यह हस्ताक्षर महा-अभियान युवा मोर्चा के द्वारा 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर हर शहर-नगर, गाँव-कस्बे में चलाया जा जाएगा।

मौके पर विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि अब युवाओं ने ठान लिया है कि बिहार से अब इस गूँगी, बहरी, निरंकुश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। इसी संकल्प के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज इस महा- हस्ताक्षर अभियान और लाठी चार्ज की प्रदर्शनी लगा कर लोगों के समक्ष नीतीश सरकार की बर्बरता की कहानी को दर्शाने का काम किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा एवम् भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक अपनी अवाज को बुलंद करते हुए, निकम्मी नीतीश-तेजस्वी की सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में हम सब अपनी जान लगा देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष प्रवीर रंजन ने की।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण सिंह , युवा मोर्चा पूर्व प्रमुख गणेश यादव जी, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ, भाजपा नेता गुड्डू सिंह, शत्रुध्न सिंह, संजीव सागर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!