रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा ‘ मिशन लाइफ’ कार्यक्रम पर आधारित विशेष सप्ताह का आयोजन किया गया।इस मौके पर भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण और प्रवर्धन में व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्य करने और प्रेरक भूमिका निभाने वाले लोगों प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया।यह भारत के नेतृत्व में विश्व व्यापी जन आंदोलन है।लाइफ यानी जीवन वातावरण के लिए जीवन शैली है।आगामी भविष्य के निर्माण का डिजाइन है।आज के समय में चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण में मनुष्य को अपने लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करना जरूरी है,जो पर्यावरण और मानवीय मूल्यों के अनुरूप हो।उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021में ग्लासगो में हुए 26वें राष्ट्र संघीय जल वायु परिवर्तन सम्मेलन में विश्व को मिशन लाइफ से रू ब रू कराया था।
महावाणिज्य दूतावास द्वारा मिशन लाइफ के तहत विभिन्न सत्र का आयोजन किया गया।जिसमे हेल्दी लाइफ स्टाइल विषय पर मधेश प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्रालय के उप सचिव डॉक्टर सूचित कुमार शर्मा व वरीय चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए आदतों और दिन चर्या में बदलाव से जुड़े कई टिप्स दिए।
जबकि,स्थाई खाद्य प्रणाली( सस्टेनेबल फूड सिस्टम) विषय पर बोलते हुए सीमा जागरण मंच के बिहार प्रदेश संयोजक महेश अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ्य भोजन से ही जीवन रक्षा संभव है। उन्होंने कोदो समेत मिलेट्स के गुण के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह ये मोटे अनाज डायबिटीज,किडनी फेलियर जैसे रोगों से निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्वजों के जैविक खेती और मोटे अनाज की ओर फिर से लौटना होगा।प्रेशर कुकर आदि के उपयोग से बचना होगा,जो, हमे बीमार बना रहे हैं।उन्होंने अन्न की बर्बादी को रोकने पर भी बल दिया।
वहीं, ई वेस्ट रीड्यूस विषय पर वीरगंज एन आई आई टी के निदेशक विजय कुशवाहा ने इसके कुप्रबंधन से होने वाले खतरे पर प्रकाश डाला और कहा कि इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक समानो को जल्द बदलने की जगह ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर फोकस होना चाहिए।
वहीं,सिंगल यूज प्लास्टिक का व्यवहारिक रूप से कम उपयोग करने पर जोर देते हुए स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और ग्रीन सिटी वीरगंज के जय प्रकाश खेतान ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा मैनेजमेंट बड़ी चुनौती है,जो मानव जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
वहीं,एनर्जी सेभड (ऊर्जा संरक्षण)पर चार्टर्ड एकांटेंट गोबिंद गुप्ता और नेपाल इंजियरिंग एसोशियेशन के सद्स्य प्रियांशु गुप्ता ने ऊर्जा के फालतू उपयोग को रोकने और प्राकृतिक स्रोत के उपयोग पर अपने अपने विचार रखे।
इसी तरह वाटर सेभड(जल संरक्षण) जैसे विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई।जिसमे चार्टर एकाउंटेंट प्रियंका रौनियार और नेपाल पेय जल संस्थान के वीरगंज प्रमुख निरन महरजन ने पानी के ताजा संकट को मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि जल की बरबादी को रोकना जरूरी है।इसके लिए जन आंदोलन चलाने और तकनीक अपनाने की जरूरत है।
मौके पर विभिन्न सात सत्रों में भारतीय दूतावास के अधिकारी और करीब100से ज्यादा गण मान्य उपस्थित रहे।जानकारी महावाणिज्य दूतावास के कौंसुल शशि भूषण कुमार ने देते हुए बताया कि मिशन लाइफ आधारित जीवन पद्धति ही विश्व और मानव का भविष्य सुरक्षित करेगी।