Sunday, September 22

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सद्भावना यात्रा आयोजित,दिया गया विश्व शांति का संदेश!

रक्सौल। (vor desk)। मानव उत्थान सेवा समिति की रक्सौल शाखा इकाई के द्वारा सद्भावना यात्रा निकाली गई।जिसके उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना था।


सद्गुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के निर्देश पर विश्व शांति कायम करने हेतु रुद्राक्षनन्द जी की देख-रेख में यह सद्भावना यात्रा पिछले 16 सितंबर को घोड़ासहन से शुरू की गई।जो ननौरा, भेलवा बाजार, मिश्रवलिया, संत पुर मठ मोतिहारी होते हुए बंगरा, सुगौली, रामगढ़वा के बाद 20 सितंबर को रक्सौल के कौड़िहार चौक स्थित सच्चा दरबार आश्रम पहुँची।इसके बाद शनिवार की सुबह यह सद्भावना यात्रा रक्सौल में आयोजित हुई। जिसमे बड़ी संख्या में सन्त व अनुयायी शामिल हुए।इस अवसर पर सच्चा दरबार आश्रम में एक सद्भावना संत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए महात्मा रुद्राक्षनन्द जी ने कहा कि आज अज्ञानी समाज धर्म के नाम पर समाज में दुर्भावना फैलाते हैं। जबकि सबका भगवान एक है। जो हम सबके अंदर निवास करते हैं। हम उसको अपने अंदर सद्गुरु की शरण में जाकर अपने दुर्भवनाओं को एक-दूसरे के प्रति अपनी दुर्भवनाओं को दूसरे के प्रति समाप्त कर देना चाहिए। मौके पर महंत कांतानंद, सच्चिदानंद राय, कृष्णा केशरी, शंम्भू प्रसाद राय, उपेन्द्र सिंह, नगीना राय, शंकर यादव व बसन्त कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!