Monday, September 30

2014बैच के आइएएस अधिकारी सौरभ जोरवाल बने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी!

मोतिहारी।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक का तबादला कर दिया गया है।श्री अशोक अब कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक बनाए गए हैं। अपर सचिव गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी पद पर सौरभ जोरवाल को पद्स्थापित किया गया है।

2014 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ जोरवाल तेज तर्रार अधिकारी हैं।जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रशासनिक क्षेत्र में बहुत अच्छा नाम बना लिया है| इनके काम के चर्चे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में की जाती है। यह फिलहाल में औरंगाबाद बिहार में स्थापित थे। इससे पहले इनको पूर्णिया और सहरसा जिले में तैनात किया गया था। इन दोनों जगहों पर इनका काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा प्रशासनिक क्षेत्र में रोते हुए लोगों की मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!