Monday, September 30

वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट्स उत्सव का किया गया आयोजन,बताया गया श्री अन्न के सेवन का फायदा

रक्सौ।(vir desk)।वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य महादूतावास  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स दिवस पर  मिलेट्स उत्सव का आयोजन किया गया।दूतावास  परिसर के भीतर कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया ग्लोवल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन सत्र का प्रत्यक्ष स्क्रिनिङ प्रसारण किया गया।साथ ही वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने और एक पृथ्वी,एक परिवार,एक भविष्य की भावना को पोषित करने का संकल्प जताया गया।एस
कार्यक्रम में वाणिज्य दूत (राजनीति, शिक्षा तथा परियोजना) तरुण कुमार तथा एचओसी के भारतीय डायस्पोरा सदस्य, नागरिक समाज के प्रमुख सदस्य तथा पत्रकार सहित 50लोगो की सहभागिता थी।जिन्हें बाजरा आधारित बनयार्ड की खीर,और कोदो का उपमा परोसा गया।

मौके पर विशेषज्ञों ने बाजरा, कोदो के सेवन के फायदा के बारे में जानकारी दी और दैनिक जीवन में इसके सेवन पर बल दिया। विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि मिलेट्स वहुत प्रकार है जिसमें बाजरा, रागी माइनर मिलेट-कांगनी, कोदो, सानवा, कुटकी, प्रो सो बाजरा, ब्राउन टॉप बाजरा आदि है।
मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, बिभिन्न प्रकार के विटामिन तथा खनिज तत्वों के मुख्य स्रोत है,जो ग्लूटेन मुक्त भी है और कम ग्लाईसेमिक इंडेक्स है।

इसका सेवन  मधुमेह, रक्त चाप, हृदय रोग,आंत में सूजन आदि  नियंत्रण में काफी फायदेमंद है। वजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। चेतना जगाने के उद्देश्य से कोदो का उत्पादन तथा उपयोगिता हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत सरकार के आग्रह पर मार्च 2021 में हुए 75वां अधिवेशन में 2023  को अन्तरराष्ट्रीय कोदो बर्ष मनाने की घोषणा की हैं। वाणिज्य दूत शशि भूषण कुमार ने बताया कि भारत कोदो उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान हैं। बाजरा तथा ज्वार विश्व का 19प्रतिशत भारत में उत्पादन होता है। मिलेट्स निर्यात में भारत का पांचवां स्थान है।(रिपोर्ट:पी के गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!