Monday, September 30

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 के लिए एस.ए.वी. की छात्रा कोमल हुई चयनित!

रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में एस.ए.वी. की छात्रा कोमल ने सफलता पाकर रक्सौल तथा जिले का नाम रौशन किया है।पुरे भारत से करोडो प्रतिभागियों में एक लाख बच्चो का चयन हुआ है।

भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बच्चों में छुपे प्रतिभा को बाहर लाने तथा विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए यह योजना शुरू की है। चयनित बच्चो को प्रमाण पत्र के साथ-साथ दस हजार रु. की प्रोत्साहन राशि दी जाती है/ इसके तहत पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी के मॉडल को आई.आई.टी. और एन.टी.ए. जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों के मार्गदर्शन में राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा।जो युवा वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे, उन्हें नगद पुरस्कार और विदेश यात्रा भी कराई जाएगी।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य साइमन रेक्स ने कोमल की सफलता पर शुभकामना दी है। तथा अन्य बच्चो को भी इसी तरह के प्रतियोगिता में अपने अन्दर छुपे विज्ञान को बाहर ला कर हिस्सा लेने की बात कही है।
विद्यालय स्वयं इस प्रकार की प्रतियोगिता समय-समय पर निरंतर अंतराल पर विद्यालय परिसर में ही आयोजित करते रहता है।छात्रा कोमल ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने विज्ञान शिक्षक नितीश कुमार को दिया है जिन्होंने हर समय सही मार्गदर्शन किया है।
चयनित छात्रा के उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह,एडमिनिस्ट्रेटर विक्टर डेका, शिक्षक अभिमन्यु कुमार, मनदीप कुमार, एस.पि.सर, रामभरोष कुमार, बिपिन तिवारी, नवलकिशोर सर, अमन सर इत्यादि ने छात्रा को शुभकामना दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!