Monday, September 30

गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया आगमन की तैयारी में जुटी रक्सौल भाजपा, रक्सौल के 3 हजार कार्यकर्ता होंगे शरिक !

रक्सौल।(vor desk)। भाजपा रक्सौल नगर कमेटी और ग्रामीण कमेटी की बैठक हरैया स्थित विधायक आवास पर आयोजित हुई। यह बैठक देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रम 25 फरवरी को जैन साहू उच्च विद्यालय लौरिया में विशाल जनसभा को सफल बनाने के तत्वधान में किया गया। मौके पर उपस्थित संगठन जिला रक्सौल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में रक्सौल से लगभग 3000 लोग शामिल होंगे ।जिसके लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु बूथ स्तर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधानसभा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि गृह मंत्री अमित शाह वर्ष के प्रारंभ में चम्पारण में आ रहे हैं। जहां बूथ कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा।विधायक ने कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है। कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें।

इस बैठक में में जिला महामंत्री अशोक पांडेय, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, मण्डल महामंत्री मृतुन्जय सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, रक्सौल प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष पति नायब आलम, मुखिया मो० जफीर, पूर्व मुखिया सुबोध कुशवाहा, आदापुर मण्डल अध्यक्ष सुभाष सिंह, भवानीपुर मण्डल अध्यक्ष संजीव सागर, नगर महामंत्री रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, वार्ड पार्षद घनश्याम गुप्ता समेत भाजपा रक्सौल नगर और रक्सौल ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!