Monday, September 30

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है,2024 में फिर आयेगी एनडीए सरकार:ध्रुव प्रसाद

रक्सौल।(vor desk)। भाजपा के रक्सौल नगर कमेटी द्वारा नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ ने की।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धुरुव प्रसाद ने कहा की देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है।वहीं नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोक हितकारी सरकारी कार्यक्रमों को जन जन को अवगत कराने पर बल दिया।बैठक में बूथ स्तर कार्यकर्ता को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का निर्देश दिया गया।वहीं,इस मौके पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।बैठक में मुख्य रूप से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मराज प्रसाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक रीता देवी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष  विजयलक्ष्मी देवी ,जिला उपाध्यक्ष  सरिता राय, बच्ची देवी, नगर के महामंत्री रवि गुप्ता, राजेश आर्य, प्रवीण सिंह, मंटू गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, विनोद सर्राफ, प्रेम कुशवाहा, मनकेश्वर शर्मा ,प्रेम गुप्ता, प्रभात बरनवाल, तारकेश्वर शर्मा, गोलू गुप्ता ,ओम प्रकाश पटेल ,कृष्णा प्रसाद गुप्ता ,पप्पू प्रसाद गुप्ता, सूरज प्रसाद गुप्ता ,सुरेश चौहान, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, चीनी राम, हृदय नारायण प्रसाद, नीरज शर्मा ,दीपू श्रीवास्तव ,ध्रुव शर्मा, रामबाबू शर्मा ,विकास शर्मा ,भोला प्रसाद, अनिल गुप्ता, सभी बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!