Monday, September 30

भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नही बल्कि एक विचार:प्रमोद सिन्हा

रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के कोईरिया टोला बूथ संख्या 05पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। जहां उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने उन्हें भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाला बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। एक ऐसा विचार, जिसने देश में प्रगतिशील व जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी। वही नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने कहा आने वाली पीढ़ियां निश्चित ही उनके विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करके भारत के भविष्य का निर्माण करेंगी।
मौके पर जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, नगर महामंत्री कमलेश कुमार, नगर महामंत्री रवि गुप्ता, धर्मराज साह, भोला गुप्ता, रणविजय कुमार, पप्पू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!