Monday, September 30

पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने विधायक पुत्र शैलेश के निधन पर जताया शोक,दिया सांत्वना!

रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के पुत्र शैलेश कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर क्षेत्र वासी शोकाकुल हैं।आगामी 14 अगस्त को श्राद्ध कार्यक्रम निर्धारित है।इसी बीच,बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेत्री रेणु देवी व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवल ने शुक्रवार की सन्ध्या हरैया स्थित विधायक आवास पहुंच कर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समेत शोक संतप्त परिवार को सात्वना दिया और ढांढस बंधाया।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा,भाजपा नेता राकेश जायसवाल,डॉ प्रो अनिल कुमार सिन्हा,पूर्व मुखिया अजय पटेल, ई0 जितेंद्र कुमार,राजकिशोर राय,किशोरी पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!