Monday, September 30

नेपाल- भारत रिश्ते की मजबूती के लिए ‘वीरगंज-दिल्ली’ पद यात्रा पर निकले नेपाली युवा शेख मुन्ना,हुआ स्वागत!

रक्सौल।( vor desk )।वीरगज के युवा शेख मुन्ना शनिवार से वीरगंज-दिल्ली के बीच पैदल यात्रा पर निकले हैं।उनका लक्ष्य है कि 18 से 24 दिनों के बीच दिल्ली पहुंच कर यात्रा का संदेश देना,जो,शांति,मैत्री, सद्भाव व आपसी रिश्ते की मजबूती है।

उनका कहना है कि नेपाल -भारत जनस्तर व मैत्री रिश्ते को मजबूत बनाने ,नेपाल की पहचान विश्व स्तर पर स्थापित करने,पर्यटन प्रवर्धन के उद्देश्य से पद यात्रा पर निकले हैं। शेख मुन्ना दिल्ली के पार्लियामेंट हाउस के तक पैदल जाएंगे।गौरतलब है कि 30 वर्षीय शेख मुन्ना ताइक्वांडो खिलाड़ी है,बतौर प्रशिक्षक युवाओं को ताइक्वांडो सिखाते हैं।

इस मौके पर सुबह 7 बजे वे नेपाल के राष्ट्रीय पोशाक में सज धज कर नेपाल व भारत के झंडे के साथ मैत्री संदेश देते हुए जब पैदल निकले तो उनके स्वागत के लिए वीरगज समेत सीमा क्षेत्र में लोग उमड़ पड़े।यह पद यात्रा भारत के अमृत महोत्सव वर्ष पर आयोजित होने से इसे हाथों हाथ लिया जा रहा है।

वीरगंज के घण्टा घर चौक पर आयोजित समारोह के बीच वीरगंज महा नगर पालिका के डिप्टी मेयर इम्तेयाज आलम,व वार्ड अध्यक्ष महम्मद रियाज मियां,वार्ड सदस्य लतीफ अंसारी,सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश थारू समेत गण मान्य लोगों ने शेख मुन्ना को फूल माला पहना कर भारत के लिए रवाना किया।वहीं,वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर भीजिट मधेश के संयोजक सह लोसपा के नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में शुभकामनाएं देते हुए फूलों की बारिश के बीच भारत-नेपाल मैत्री पुल पर रक्सौल प्रवेश होने तक रवाना किया गया।

ओम प्रकाश सर्राफ ने कहा कि मधेश प्रदेश व नेपाल की औधोगिक राजधानी वीरगंज से भारत के अमृत महोत्सव वर्ष में आयोजित 1060 किलो मीटर की दूरी की यह सद्भावना पद यात्रा इतिहास रचेगी।


पद यात्रा पर निकले वीरगंज वार्ड 2 निवासी शेख आलम के पुत्र युवा शेख मुन्ना वीरगज से रक्सौल, नरकटियागंज, राम नगर,बगहा होते उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे।जहाँ बुलंद, गाजियाबाद
शहर आदि होते यात्रा संदेश देते हुए गंतव्य दिल्ली को पहुचेंगे।इसके लिए नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास से अनुमति ली है।

इस बाबत वीरगज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत शशि भूषण कुमार ने बताया कि दुतावास ने भारतीय प्रशासन के सहयोग -समन्वय से इस पद यात्रा के लिए ‘फैसिलेट ‘किया है।ताकि,नेपाली युवक की यह यात्रा सुरक्षित व सफल बने।

बताया गया है कि वे सुबह के 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन पद यात्रा करेंगे।इस पद यात्रा पर करीब एक लाख का खर्च अनुमानित हैं।

रक्सौल में पद यात्रा पर पहुंचे शेख मुन्ना का खूब स्वागत हुआ।राजद नेता राम बाबू यादव की अगुवाई में शेख मुन्ना का फूल माला पहनाने के साथ ही जूस पिला स्वागत किया गया।

शेख मुन्ना ने कहा कि दिल्ली पहुंच कर वहां सद्भाव,शांति,मैत्री का संदेश देंगे,ताकि,बेटी रोटी का हमारा परम्परागत रिश्ता और मजबूत हो।काठमांडू -दिल्ली की सरकार इसके लिए बेहतर कार्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!