Thursday, October 3

परंपरा व संस्कृति के रंग में सरोबोर रही रक्सौल की होली,खूब उड़े रंग-गुलाल!

रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल से उबरने के बाद रंगों का त्योहार होली का रंग खूब जमा। आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होली पर्व पर होली मिलन समारोह का दौर तो चला ही, साथ ही साथ इस बार दो दिनों तक होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।सीमाई रक्सौल में शनिवार को होली मनाई गई।लेकिन,ग्रामीण क्षेत्रों समेत नेपाल के वीरगंज व अन्य तराई क्षेत्रो में शुक्रवार को ही होली मनी। रक्सौल होली को रक्सौल में अलग-अलग हिस्सों में अनोखे अंदाज में मनाया गया।गुरुवार की रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार के सुबह से ही रंगोंं का उत्सव होली को लेकर पुरे रक्सौल के पच्चीस वार्ड में जगह-जगह खुशी व मस्ती का आलम रहा।

परंपरा व संस्कृति व मूल्यों को संजोने में अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नटराज सेवा संगम ने होली के अवसर पर संस्था द्वारा इस बार भी झांकी निकाली।
उन लोगों द्वारा जगह-जगह सड़कों पर रुक कर झाल-ढ़ाेल के साथ जाेगीरा के धुन व गीतों के बीच रंगों का दौर बिखेरा गया।

नेपाल से जुड़ा यह सरहदी इलाका होली पर उत्साह के संग रंग,गुलाल रंग में डूब गया था।रक्सौल शहर के लोग शुक्रवार को वीरगंज जा कर होली का पर्व अपनो के बीच मनाया।तो शनिवार को रक्सौल में खूब रंग गुलाल उड़ा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगो मे काफी उत्साह दिखा। युवाओं और बच्चों में उत्साह अधिक रहा है।सुबह से ही युवाओं की टोली घुम-घुमकर रंग लगा रही थी।

कोरोना संक्रमण के दौर के ख्तम होने के बाद लोग बेखौफ दिखे।हालांकि, कुछ लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए होली खेल रहे थे।


शहर के दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ, कौड़िहार चौक,कोइरिया टोला, आश्रम रोड, नागारोड, मेन रोड, ब्लॉक रोड,, तुमड़िया टोला, सीमा शुल्क कर्यायलय, कोइरिया टोला नहर चौक आदि इलाकों में होली के अलग-अलग रंग दिखे। विभिन्न परिधान और मुखौटे से सजे युवा होली की खुशियां बांटेते रहे।

दौरान परंपरागत ढोल-तासे की धून पर लोग फाग गीत गाते नजर आए। कीचड़ व मटका फोड़ होली भी खेली गई। वहीं,नगर परिषद के आगामी चुनाव के मद्देनजर होली पर सियासी रंग भी खूब चढ़ा।चेयरमैन से ले कर वार्ड कमिश्नर तक के कैंडिडेट होली मिलन समारोह के आयोजन के साथ ही घर घर होली खेलने व आशिर्वाद बटोरने की कवायद में दिखे।जिसकारण मतदाताओं की बल्ले बल्ले रही।होली के नाम पर खूब मौज मस्ती का दौर चला।

उधर, होली को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा सख्त रही। जिला से अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाया गया है। सुरक्षा बंदोवस्त काफी मजबूत रहा। पुलिस गस्ती दल के अलावें चिहित चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इंट्री जोन व चेक पोस्ट के पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहे।एसडीओ आरती कुमारी सुरक्षाव्यवस्था पर स्वयं नजर रख रही थीं। रक्सौल थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर मुस्तैद दिखे।बावजूद,कोइरिया टोला ,तुमड़िया टोला,कौड़िहार समेत विभिन्न क्षेत्रों में झड़प व मारपीट की सूचना रही।अनुमंडल के रक्सौल, रामगढ़वा, आदपुर,छौड़दानो प्रखंडो में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ अधिकारी विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!