Friday, October 4

जननायक कर्पूरी ठाकुर के मार्ग दर्शन में ही हुआ सामाजिक बदलाव : प्रमोद राय


रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में मनाई गई कर्पूरी जयंती !

रक्सौल।(vor desk )।स्थानीय कर्पूरी आश्रम में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सादे समारोह के बीच मनाया गया।इस मौके पर पूर्व मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्मरण किया गया।इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता प्रमोद राय ने किया।श्री राय ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा क़ि कर्पूरी जी के सिद्धांत और पद चिन्हों पर चल कर ही सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है।युवाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए।उन्होंने कहा क़ि पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दंन राय उन्हें अपना आदर्श और मार्गदर्शक मानते थे।इसी लगाव के कारण कर्पूरी जी सिसवा भी आये थे।जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी।उनके स्मृति में सिसवा में कर्पूरी स्मारक और रक्सौल में कर्पूरी आश्रम और कर्पूरी मार्केट बना है।इस मौके पर पूर्व मुखिया ईश्वरी लाल यादव ने कहा क़ि जननायक बनना आसान नही है।कर्पूरी जी के विचार और कार्यों ने उन्हें जन नायक बना दिया।आज की पीढ़ी और राजनीतिग्यो को उनसे सीखना चाहिए।मौके पर राम स्वरूप गुप्ता,सन्तोष दास,सुभाष यादव,मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!