Saturday, October 5

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने मकर संक्रांति पर कराया भोज!

रक्सौल।(vor desk)। कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर मकरसंक्रांति के उपरांत आयोजित भोज को लोगों ने खूब सराहा। इस दही चुरा भोज के अवसर पर लोगों की मेजबानी में खुद श्री यादव लगे रहे और उन्होंने कहा कि ये त्योहार आपसी भाईचारे को दर्शाता है। यह आपसी प्रेम व समरसता का प्रतीक त्योहार है। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य सभी धर्म के लोगों को एकत्रित कर साथ बैठने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कटाक्ष करते हुए भाजपा पर निशाना भी साधा और कहा यह देश गाँधी जी के विचारों का देश है। यँहा सदियों से सभी धर्मों के लोग मिल जुलकर साथ रहते आएं हैं, परन्तु यह भाजपा और आरएसएस जैसे संगठन के लोग इस देश के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही है। देश में अन्नदाता परेशान हैं।युवा बेरोजगार हैं, महिलाओं का चीरहरण हो रहा है और पीएम मोदी अपने साथियों के साथ मौज में मस्ती में हैं। परन्तु अब देश के लोग जागरूक हो चुके हैं और उसकी शुरुआत आगामी होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर जनता सबक सिखाने का काम करेगी। साथ ही श्री यादव ने कहा कि विपक्ष अपनी जान की बाजी लगाकर भी इस देश की रक्षा करेगा और इस देश से हर जोर-जुल्म पर आवाज बुलन्द करेगा और देश में आपसी भाईचारे को बरकरार रखेगा। इस आयोजित भोज में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। जिनमें ध्रुव श्रीवास्तव उर्फ बड़ा बाबू,सरपंच लक्ष्मण चौरसिया, रक्सौल मुखिया संघ के अध्यक्ष पति नयाब आलम, पूर्व मुखिया संजय पांडे, मुखिया रामनारायण राय, मुखिया कबीर आलम, मुखिया राजु महतो, मुखिया अशोक साह, मुखिया इंग्लिश मैन, मुखिया मूसा बाबू, रक्सौल जिला परिषद सदस्य पति मंजू साह, नबी हसन,रामपुकार यादव, अलखदेव राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, राजद नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती, वार्ड पार्षद मो. अनवारुल, सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद यादव ,रिजवान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!