Saturday, October 5

रामगढ़वा प्रखंड के पंचायत चुनाव में 2 मुखिया व 3 समिति को छोड़कर सभी नए चेहरे!

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 से पूजा सिंह व 4 से नजमुन नेशा ने मारी बाजी

रामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा प्रखंड के सोलहों पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। जिसमें मात्र दो मुखिया और दो समिति पुराने चेहरा पुनः चयनित हुए, बाकी सभी पंचायत में मुखिया एवं समिति के पद पर नया चेहरा विजय ताज पहन कर सामने आए हैं। पुराने मुखिया में चंपापुर पंचायत के मुखिया जयदा खातून( पति समसुल जोहा अंसारी) और शिवनगर इनरवा पंचायत के मुखिया शिवचंद्र यादव पुनः विजयी घोषित हुए हैं। वही पंचायत समिति में पखनहिया पंचायत से रिजवाना प्रवीण+अफरोज आलम) एवं रामगढ़वा पंचायत से पूर्व प्रमुख रीता देवी (पति विशाल गुप्ता पत्रकार) पुनः विजयी घोषित हुए हैं।नये विजयी मुखिया प्रत्याशियों में सिंहासनी पंचायत से अनीता सिंह, बैरिया पंचायत से उर्मिला देवी, पथरिया पंचायत से धीरज कुमार, पटनी पंचायत से पत्रकार अशोक कुमार सिंह, रघुनाथपुर पंचायत से हलीमा खातून, रामगढ़वा पंचायत से देवानंद प्रसाद शर्मा, सकरार पंचायत से मदन सिंह, धनहर दिहुली पंचायत से सुगांधी देवी, जैतापुर पंचायत से राजीव कुमार सिंह, मुरला पंचायत से जानकी देवी, अधकपरीया पंचायत से अंजू आरा, अहिरौलिया पंचायत से हरि नारायण दास, आमोदेई पंचायत से हाजी नसीबुल हक तथा बेला पंचायत से मुस्तफा खातून विजयी घोषित हुए हैं।

वही पंचायत समिति सदस्यों में शिव नगर से शारदा देवी, सिंहासनी पंचायत से अजय कुमार व अनीता देवी, बैरिया पंचायत से अवधेश प्रसाद, पोखरिया पंचायत से गीता देवी व रिजवाना प्रवीन, पटनी पंचायत से टेंगर ठाकुर, रघुनाथपुर पंचायत से साजिदा बेगम, रामगढ़वा पंचायत से अविनाश कुमार उर्फ अरविंद पांडे व रीता देवी, सकरार पंचायत से प्रियंका कुमारी, चंपापुर पंचायत से जई साह व कांति देवी (पति:पूर्व मुखिया श्रीकांत दुबे), धनहर दिहुली पंचायत से कुसुम देवी, जैतापुर पंचायत से राजकुमारी सिंह व विनोद साह , मुरला पंचायत से राज कमल ठाकुर, अधकपरिया पंचायत से रूबी देवी, अहिरौलिया पंचायत से नन्हे राजकुमार, अमोदेई पंचायत से शाहदा खातून, बेला पंचायत से लालबाबू यादव व मोहम्मद आजाद विजयी घोषित हुए हैं। जिला परिषद में रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 3 से पत्रकार रहे अर्जुन भारतीय की पुत्र वधू व बबलू सिंह की पत्नी पूजा सिंह तथा क्षेत्र संख्या 4 से नजमुन नेशा पति मोहम्मद कमरुद्दीन विजयी घोषित हुए हैं। वही धनहर दिहुली पंचायत के वार्ड नंबर 14 से पिंटू कुमार गुप्ता तथा 13 से पूर्व वार्ड सदस्य महेश्वर बैठा विजयी घोषित हुए हैं। ज्ञात हो कि विजयी घोषित होने जनप्रतिनिधियों के यहां जहां खुशी के दीप जल रहे हैं और पटाखे बज रहे हैं वही हारे हुए प्रत्याशियों के घर पर मायूसी छाई हुई है।( रिपोर्ट:डी.एन कुशवाहा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!